पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेक्टर से कुचला गया युवक

ट्रेक्टर से कुचला गया युवक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौड़ाकलां बीएसएफ चौकी के पास ट्रेक्टर से गिरकर युवक की मौत हो गई। बलकार मसीह (32) पुत्र गुलजार मसीह निवासी आदियां सोमवार रात करीब 9 बजे ट्रेक्टर पर खेतों से लौट रहा था।

रास्ते में गहरे गड्ढे में टायर आने के कारण ट्रेक्टर असंतुलित हो गया। इसी बीच ट्रेक्टर पर बैठा बलकार नीचे जा गिरा और ट्रेक्टर का टायर उसके उपर से गुजर गया।

उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुिलस मामले की जांच कर रही है।