पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल प्रबंधन सुनवाई करता तो बच जाती बच्चे की जान

स्कूल प्रबंधन सुनवाई करता तो बच जाती बच्चे की जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर |गांव दोस्तपुर के पास हुए हादसे में स्कूली बच्चे की मौत के मामले में सिविल अस्पताल पहुंचे गांव के लोगों का कहना है कि वह कई बार स्कूल की प्रिंसिपल से शिकायत कर चुके थे कि टेंपो चालक सही ढंग से ड्राइविंग नहीं करता है। अगर स्कूल प्रबंधन की ओर से समय रहते इस संबंध में कोई कार्रवाई की जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। शव के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे गांववासी गुरदयाल सिंह, कुलतार सिंह, जगजीत सिंह, बच्चे के चाचा हरजीत सिंह, बलबीर सिंह, अमरीक सिंह, धीर सिंह, नरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह और महिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि टेंपो का ड्राइवर अक्सर तेज रफ्तार से चलता था। उन्होंने खुद भी उसे कई बार समझाया था कि लेकिन वह नहीं सुनता था। इसे लेकर स्कूल प्रबंधन से भी शिकायत की गई थी कि लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते मंगलवार सुबह हुए हादसे में बच्चे को जान से हाथ धोना पड़ा।