- Hindi News
- मान भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर मिड डे मील और पससफ के वर्करों ने की नारेबाजी
मान भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर मिड डे मील और पससफ के वर्करों ने की नारेबाजी
मिडडे मील वर्करयूनियन ने नेहरु पार्क जिला नेता नरेश कुमारी, परमजीत कौर और पससफ के नेता मखन सिंह कोहाड़ के नेतृत्व में मिड डे मील वर्करों की मांगो के संबंध में नेहरु पार्क में धरना दिया गया। इस मौके पर डीजीएसई शिक्षा विभाग को मांग पत्र भेज कर दिसंबर महीने में शिक्षा मंत्री से हुई पैनल बैठक में मानी गई मांगो को व्यवहारिक रुप से लागू करने की मांग की गई।
इस मौके पर नेताओं ने बताया कि जिन मांगो पर सहमति हुई थी उनमें ठेके पर दिए कार्य की विशेष रुपये से जांच करना, खाना खाने योग्य होने पर स्कूल में ही कुक वर्कर रख कर ताजा और पोष्टिक भोजन बना कर देने का प्रबंध होना, केंद्र सरकार यदि 31 मार्च 2015 से मानभत्ता में बढ़ोत्तरी नहीं करती तो पंजाब सरकार अपने पास से बढ़ोत्तरी करके अप्रैल 2015 से 2550 रुपये महीने करना। सभी स्कूलों में गैस सिलेंडरों का प्रबंध करना, 25 से ज्यादा बच्चों वाले स्कूलों में 2 कुक रखने वाला पत्र सख्ती से लागू करना मांगे शामिल थी। इस मौके पर पससफ के नेता अनिल कुमार और गुरप्रीत रंगीलपुर, परमजीत कौर चूहेवाल, निर्मला, रानी मलिकवाल, हरभजन कौर, राजरानी आदि ने कहा कि उक्त मानी गई मांगो में से अभी तक कोई भी मांग लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे जल्द ही स्वीकार की गई तो संगठन संघर्ष करने के लिए विवश हो जाएगा। इस मौके पर सोनिया, सुखविंदर कौर, बिमला, काकी, मनजीत कौर, आशा रानी, नीलम रानी, रजनी शर्मा, कौशल्या देवी, जीवन, संतोष, जतिंदर कौर रानी आदि मौजूद थे।
नेहरु पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती मिड डे मील वर्कर।