- Hindi News
- आम आदमी पार्टी की दिल्ली में एतिहासिक जीत पर वर्करों ने भंगड़ा डाल खुशी मनाई
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में एतिहासिक जीत पर वर्करों ने भंगड़ा डाल खुशी मनाई
आमआदमी पार्टी कीदिल्ली में ऐतिहासिक जीत की खुशी में मंगलवार को शहर में पार्टी के वर्करों ने जमकर भंगड़ा डाला। हनुमान चौक में वर्करों ने आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की। वर्करों ने शपथ ली कि वे पंजाब में से अकाली-भाजपा के भ्रष्ट राज के खात्मे के लिए दिन-रात एक कर देंगे।
इस अवसर पर गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह काहलों, भारत भूषण शर्मा, कुलदीप सिंह रियाड़, गुरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह, सूबेदार कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह, हरबंस लाल, सूबेदार एसपी गौसल, तरसेम सिंह, रणजीत सिंह, मन जोध सिंह, कपिला, दिप्ती आदि मौजूद थे।
धारीवाल|आपके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। जिसके तहत पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के डडवा रोड नजदीक कार्यालय में वर्करों को लड्डू बांटे। इसके अलावा जीटी रोड पर डा. पाल अस्पताल के पास भी पार्टी वर्करों ने लड्डू और भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई।
पार्टी की जीत पर वक्ताओं ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में भारी जीत सच्चाई की जीत है। इस मौके पर गुल्लू मल्होत्रा, जसवंत सिंह सभ्रवाल, सुनंदन शर्मा, केवल सिंह साहरी, अमनदीप सिंह कोट, हरप्रीत सिंह मार्शल, बंटी शर्मा, प्रीत सिंह विर्क, बापू तेजा सिंह, गुरनाम सिंह नागी, सेठी सभ्रवाल, विपन महाजन, हरिकृष्ण वर्मा, सतनाम सिंह रणिया, तिलकराज बदन, जागीर सिंह, हरजिंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, महिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरमेज सिंह, अजय कुमार, हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, नवनीत सिंह, मनजीत कौर, कृष्ण कुमार मेहता, इंद्रजीत सिंह, वरिंदर सिंह, हरदेव सिंह भुंबली, लक्की महाजन, साहिब सिंह मौजूद थे।
काहनूवान|केजरीवालकेनेतृत्व में ऐतिहासिक जीत को लेकर आम आदमी पार्टी के वर्करों ने लड्डू बांटकर और ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर खुशी मनाई। सूबेदार सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, ठाकुर लेखराज के नेतृत्व में वर्करों ने कस्बे में रैली निकाली। काफिला राजपूत सरां से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस अड्डा, नवां पिंड और चक्कशरीफ से गुजरा। इस मौके बाबा जसविंदर सिंह, मेहरन सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, जगदीश सोनू, अरुण मसीह, रणजीत सिंह, वीर सिंह, सुच्चा सिंह, मनजीत सिंह, बंसी लाल, अशोक कुमार, रवि कुमार, रणजोध सोनी मौजूद थे।
कादियां|कस्बाकादियां में अरविंद केजरीवाल की जीत की खुशी में जशन मनाया गया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से लड्डू बांट कर भंगड़े की ताल पर थिरका गया। इस अवसर पर गुरमेल सिंह संधू, मुख्तयार सिंह, कामरेड गुरमेज सिंह, लवप्रीत सिंह, हरजीत सिंह उपस्थित थे।
कादियां में आप की जीत की खुशी में भंगड़ा डालते कार्यकर्ता।
दिल्ली में जीत पर खुशी मनाते आप के वर्कर।
धारीवाल में लड्डू बांट कर खुशी मनाते हुए आम आदमी की पार्टी के वर्कर।
हनुमान चौक में पार्टी की जीत पर खुशी मनाते आम आदमी पार्टी के वर्कर।