- Hindi News
- सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल में कराया हवन यज्ञ
सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल में कराया हवन यज्ञ
सेंटसोल्जर डिवाइनपब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्रिंसिपल अमित शर्मा की अध्यक्षता में दसवीं और बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के अच्छे परिणाम के लिए हवन कराया गया। इस दौरान स्कूल में सुखमनी साहिब का पाठ भी कराया गया।
प्रिंसिपल शर्मा ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करें। ताकि अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल और परिजनों का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को जीवन में पढ़ लिखकर अपना लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। इस मौके पर समूह स्टाफ और अध्यापिाकाओं ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं भेंट की।