- Hindi News
- सेमिनार में स्टूडेंट्स को दी ट्रैफिक नियमों की पालना करने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी
सेमिनार में स्टूडेंट्स को दी ट्रैफिक नियमों की पालना करने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी
आनंदमाडर्न सीनियरसेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक नियमों संबंधी सेमिनार प्रिंसिपल नर्गिस आनंद की अध्यक्षता में करवाया गया।
इसमें ट्रैफिक सैल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शाम लाल, हवलदार अश्विनी कुमार, गुरमुख सिंह, संजीव कुमार, सुभाष चंद्र विशेष रुप से शामिल हुए।
ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों बारे और दुर्घटना से बचाव संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को ट्रैफिक नियमों पालना करनी चाहिए। प्रिंसिपल नर्गिस आनंद ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के सेमिनार करवाए जाने एक प्रशंसनीय कार्य है जिससे स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ पवन, आरती, रूबिका, रजनी, पलविंदर, परमिंदर, सुनीता, शमा, मीरा, हरप्रीत, नेहा, रजवंत, ममता और स्कूल के समूह विद्यार्थी मौजूद थे।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक करते।