पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्बजोत मिस्टर और कोमल मिस एचएसडी बने

सर्बजोत मिस्टर और कोमल मिस एचएसडी बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएसडीकन्या सीनियरसेकेंडरी स्कूल गीता भवन में बारहवीं कक्षा की विदायगी पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

कार्यक्रम का आरंभ ग्यारहवी के स्टूडेंट्स ने वेलकम स्पीच से किया। इस मौके पर बारहवीं के सर्बजोत सिंह को मिस्टर एचएसडी और कोमल शर्मा को मिस एचएसडी चुना गया।

स्कूल की प्रिंसिपल सीमा वासुदेव ने स्टूडेंट्स को मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करने को कहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्टूडेंट्स को नकल के कोहड़ से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को पूरी तरह मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। ताकि वह अच्छे अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन करे। अंत में बारहवीं के स्टूडेंट्स ने विदायगी पार्टी के लिए स्कूल के स्टाफ, प्रिंसिपल का धन्यवाद किया।

मिस्टर और मिस एचएसडी चुने स्टूडेंट्स के साथ प्रिंसिपल सीमा वासुदेव।