- Hindi News
- बीएलओज को वोटर सूची में संशोधन की ट्रेनिंग दी
बीएलओज को वोटर सूची में संशोधन की ट्रेनिंग दी
धारीवाल | धारीवालवूलन मिल के गेस्ट हाउस में विधानसभा हलका कादियां के बीएलओ को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। इसमें बुधिराज सिंह बीडीपीओ कम एईआरओ-1, रणजीत सिंह बुट्टर इलेक्शन कानूनगो, प्यारा सिंह सुपरिंटेंडेंट दफ्तर सहायक आबकारी कर कमिश्नर गुरदासपुर ने योग्यता तिथि 1 जनवरी 2015 के आधार कार्ड और फोटो वोटर सूची का संशोधन करने संबधी स्पेशल ट्रेनिंग दी। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आधार कार्ड और फोटो वोटर सूची के संशोधन पर जानकारी दी गई। इसमें 35 से 6 तक और 55 से 97 तक बूथों का संशोधन किया गया। इस मौके पर एसडीओ सुखदेव राज सिंह और एसडीओ कस्तूरी लाल आदि मौजूद थे।