अशोक कुमार के चेयरमैन बनने पर जताई खुशी
प्रदेशसरकारकी तरफ से अशोक कुमार को मार्केट कमेटी का चेयरमैन और बाउराम को उप-चेयरमैन बनाने पर भाजपा जिला स्पोट्र्स सैल के रविंदर खन्ना ने सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि दोनों अच्छी छवि के व्यक्ति हैं। ऐसे लोगों की जरूरत रहती है। उन्होने भी कहा अशोक कुमार ने भी कहा कि जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पूर्व मंडल प्रधान पवन शर्मा, विपन गुप्ता, पूर्व महासचिव अरुण बिट्टा, लोक सभा चुनाव इंचार्ज जतिंदर प्रदेसी, पार्षद सुधीर महाजन, सुधीर शर्मा, विकास शर्मा, जिंदर कुमार, हरि प्रसाद लुग्गी, दीपक शर्मा, अनिल महाजन, हैपी गुरदासपुरिया और डा. गोल्डी ने भी प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।