- Hindi News
- रोड पर लगे ट्रैफिक साइन बोर्डों को फॉलो कर हादसों से बचें
रोड पर लगे ट्रैफिक साइन बोर्डों को फॉलो कर हादसों से बचें
सड़कहादसों के खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान के साथ स्कूलों का जुड़ना जारी है। इसके तहत बुधवार को बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल में एसेंबली के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि नियमों को मानकर सड़क हादसों में जाने वाली कीमती जानें बचाई जा सकती हैं।
इन दिनों ऐसे हालात बन चुके हैं कि ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता, जब हादसे में किसी की जान जाए। सबसे ज्यादा मौतों का कारण ट्रैफिक नियमों का पालन करना है। हादसों को छोटे-छोटे ट्रैफिक रूल्स मानकर आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को ड्राइविंग के समय हेलमेट पहनने, गाड़ी के दस्तावेज, लाइसेंस साथ रखने और सड़क पर लगे साइन बोर्डों को फॉलो करने को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का अवेयरनेस सैल स्कूल-काॅलेजों में स्टूडेंट्स को नियमों के प्रति अवेयर कर रहा है। अगर स्टूडेंट्स इस संबंध में अवेयर हो जाएं तो समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा।प्रिंसिपल राजेश महाजन और वाइस प्रिंसिपल ऋतु महाजन ने स्कूल के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन शरारती होता है, लेकिन वे यह नहीं जानते कि छोटी सी शरारत के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। सड़कों पर होने वाले हादसों के पीछे रूल्स के प्रति अवेयरनेस की कमी ही जिम्मेदार है।
रूल्स फाॅलो कर हम सड़कों पर होने वाले बेवजह के हादसों को आसानी से रोक सकते हैं। खासकर बच्चे इस काम में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वे खुद तो ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें ही बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। दैनिक भास्कर के महाअभियान की प्रशंसा करते उन्होंने समाजसेवी संगठनों को इससे जुड़ने का अाह्वान किया। इस मौके पर नवजोत, सुखविंदर, रेणुका आदि मौजूद थे।
स्टूडेंट्स को शपथ दिलाते ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल, प्रिंसिपल राजेश महाजन और अन्य।