तहसील स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलें आज से
गुरदासपुर | तहसीलस्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलें सरकारी प्राइमरी स्कूल हरचोवाल में 11 से 12 दिसंबर तक होंगे। ब्लाक शिक्षा अधिकारी महिंदर सिंह ने बताया कि खेलों में चार ब्लाकों के बच्चे भाग लेंगे। इसमें श्री हरगोबिंदपुर, कादियां, काहनूवान-1, काहनूवान-2 शामिल हैं। मुख्य मेहमान के तौर पर डीईओ और जत्थेदार कुलवंत सिंह चीमा पहुंचेंगे। इस मौके पर सुलखन सिंह सैनी, हरदीप सिंह, तरसेम सिंह, जगदीप सिंह, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।