- Hindi News
- बाॅर्डर पर गलत जगह हुई फेंसिंग के खिलाफ धरना आज
बाॅर्डर पर गलत जगह हुई फेंसिंग के खिलाफ धरना आज
बाॅर्डरएरिया संघर्ष कमेटी पंजाब की बैठक जिला प्रधान जागीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 11 दिसंबर को बीएसएफ के डीआईजी दफ्तर के सामने जम्हूरी किसान सभा के सहयोग से दिए जा रहे धरने की तैयारी का जायजा लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीमा पर गलत जगहों पर लगाई जा रही कंटीली तार को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है।
संगठन सचिव दर्शन सिंह डेयरीवाल ने बताया कि धरने को सफल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। धरने में जम्हूरी किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सतनाम सिंह आदि पहुंचेंगे। बैठक में हरजिंद्र सिंह, हरदेव सिंह,हजारा सिंह, अमरीक सिंह, योग राज, जगीर सिंह, अजायब सिंह, पलविंदरपाल, जोगिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, अमर सिंह, जगीर सिंह आदि मौजूद थे।