- Hindi News
- कंज्यूमर फोरम ने वकीलों को बिजली बिल भुगतान मामले में जारी किया स्टे
कंज्यूमर फोरम ने वकीलों को बिजली बिल भुगतान मामले में जारी किया स्टे
जिलाकचहरी में प्रेक्टिस करते वकीलों को पावरकाम की ओर से बिजली की खपत से ज्यादा बिल भेजने के मामले में वकीलों ने पावरकाम के खिलाफ जिला कंज्यूमर फोरम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल फोरम ने वकीलों को राहत देते हुए बिल का भुगतान करने पर स्टे दे दिया है, लेकिन पावरकाम को बिल जमा कराने की स्थिति में कनेक्शन काटने की हिदायत दी है। शिकायत में पावरकॉम के चेयरमैन, निगरान इंजीनियर, एक्सईएन और एसडीओ को पार्टी बनाया गया है। शिकायत में राजस्थान हाईकोर्ट के एक केस का हवाला दिया गया है, जिसमें अदालत ने सज्जन राज सुरैना बनाम जयपुर बिजली विभाग को वकीलों के चैंबरों पर दफ्तरों को व्यापारिक टैरिफ के तहत बिजली बिल भेजकर घरेलू टैरिफ के तहत बिल भेजने का फैसला दिया था। फोरम ने शिकायतकर्ता वकील को राहत देते हुए झगड़े वाला बिल जमा कराने के लिए स्टे देते हुए पावरकाम को अपना पक्ष रखने के लिए 12 जनवरी को तलब किया है। वरिष्ठ वकील राजीव वोहरा, राजपाल सिंह, राकेश कुमार नडाला, एचएस लखनपाल, सलविंदर सिंह, दविंदर सिंह औलख, प्रणव शर्मा, सुखविंदर सिंह ने बताया कि कचहरी कांप्लेक्स में वकीलों को नए चेंबर अलॉट हुए हैं। चेंबरों में बिजली कनेक्शन लेने के लिए जून-जुलाई में अप्लाई किया गया था। करीब दो माह पहले पावरकॉम ने मीटर लगाकर बिजली कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने बताया कि चेंबरों में केवल एक बल्ब जलता है, जिसके चलते बहुत कम यूनिट बिजली की खपत हुई थी। पावरकॉम की ओर से भेजे गए बिलों में खपत यूनिटों और अदायगी की रकम में काफी अंतर है। इसके चलते वकीलों में रोष पाया जा रहा है।
कंज्यूमर फोरम की ओर से स्टे देने की जानकारी देते वकील।