- Hindi News
- मानवाधिकारों के बारे में बच्चों को किया अवेयर
मानवाधिकारों के बारे में बच्चों को किया अवेयर
शकरगढ़डीएवीसीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ब्यूरो की तरफ से इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स-डे पर एक सेमिनार कराया गया। प्रधान आरआर सिंह और वुमेन सैल की प्रधान दिप्ती सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में डीएसपी पीएस गिल मुख्य मेहमान रहे।
वक्ताओं ने बच्चों को मानावाधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें नशे और गलत आदतों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। नशा समाज में कलंक है और इसका खात्मा जरूरी है। इस मौके पर सुनीता वर्मा, राज कुमारी, नीरा महाजन, कुलदीप कौर, सविता दत्ता, जीएस बाजवा, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, जोगिंदर सिंह , कर्णजीत सिंह आदि मौजूद थे।