- Hindi News
- गीत, नाटक और भाषण मुकाबले के विजेता बच्चों को किया सम्मानित
गीत, नाटक और भाषण मुकाबले के विजेता बच्चों को किया सम्मानित
नेहरूयुवाकेंद्र की तरफ से भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए अभियान के तहत डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा और जिला यूथ कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल के निर्देश पर गांव नबीपुर के श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरुकता सेमिनार कराया गया।
एनवाईसी परमजीत सिंह और नीतू बाला की अगुवाई में कराए कार्यक्रम में छात्रों, स्टाफ और लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर कश्मीर कौर, प्रिंसिपल सरजवंत सिंह, अंजू शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने गीत, नाटक, कविताएं और भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि भ्रूण हत्या आज के समय की सबसे गंभीर सामाजिक समस्या है। जो प्राचीन काल से चली रही है। समाज में शुरू से ही लड़कियों को वह स्थान नहीं दिया गया, जिसकी वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की तरफ से लड़कियों के लिए स्कीमें चल रही हैं। लोगों में जागरुकता होने के कारण वे इनसे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें ऐसी समाज सेवी संस्थाओं की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार की बालड़ी सुरक्षा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को युवा केंद्र की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंजू शर्मा, मोनिका शर्मा, संध्या शर्मा, रजविंदर कौर, सरबजीत कौर, मनजोत सिंह, बलबीर सिंह, अमरप्रीत कौर, कुलजीत कौर, गगनदीप कौर, कवलजीत कौर, सुनीता, सजवंत सिंह आदि मौजूद थे।
सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक।