मुआवजे की मांगा को लेकर दिया ज्ञापन
गुरदासपुर|िशअद-भाजपा तालमेलकमेटी के सदस्य संजीव मल्हण ने प्रदेश के आतंकवाद पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद के दौर में पंजाब में करीब 40 हजार हिंदुओं को जान गंवानी पड़ी थी। उनकी जायदादों पर कब्जे जमा लिए गए। उनके घरों को उजाड़ा गया। नुकसान के बावजूद आज तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया। सरकार ने 84 दंगों के पीडि़तों को मुआवजे की घोषणा कर दी है, लेकिन आतंकवाद पीडि़तों हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। हिंदुओं को इंसाफ दिलाने की आवाज संसद में उठानी चाहिए। उन्होंने चंदूमाजरा को कहा कि अगर वह पीडि़तों के हक में संसद में आवाज उठाते हैं तो बेहतर होंगे।