पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्स हमारे फायदे के लिए, बोझ समझें

ट्रैफिक रूल्स हमारे फायदे के लिए, बोझ समझें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक नियम मानने की नसीहत दी

हादसों के खिलाफ

सड़कहादसोंके खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान के तहत शुक्रवार को ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल अनीता महाजन और ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स मानने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा थोड़ी सी सावधानी से सड़क हादसों से बचा जा सकता है। ट्रैफिक रूल्स हमारे फायदे के लिए हैं, इन्हें बोझ नहीं समझना चाहिए।

उन्होंने कहा हादसों के पीछे रैश ड्राइविंग और रूल्स का उल्लंघन है। उन्होंने स्टूडेंट्स को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, दस्तावेज साथ रखने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल महाजन ने कहा कि हादसों में जाने वाली जिंदगियों को छोटे-छोटे नियम मानकर रोका जा सकता है। स्टूडेंट्स को खुद तो रूल मानने ही चाहिए, अपने आसपास के लोगों को भी इनके प्रति अवेयर करना चाहिए। उन्होंने भास्कर के महाअभियान की प्रशंसा की। इस दौरान अरुणा, पूनम, मीनू वर्मा, कंवलजीत कौर मौजूद थीं।

गुरदासपुर | जियालाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक पुलिस ने सेमिनार लगाकर स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स के बारे में बताया। मुख्य मेहमान सब इंस्पेक्टर राज कुमार ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स की पालना करने को कहा। उन्होंने कहा सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर चलना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। दो पहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्का हेलमेट पहनें और ट्रिपलिंग करें। आपका जीवन आपके लिए, आपके माता पिता और देश के लिए अनमोल है। अगर आप इन नियमों का पालन करेंगे तो आप एक जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। प्रिंसिपल राजीव भारती ने मेहमानों का धन्यवाद किया।

स्टूडेंट्स को नियम मानने की शपथ दिलाते ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल।