- Hindi News
- कोई नेता दूसरे के हलके में दखलअंदाजी करें : जागीर कौर
कोई नेता दूसरे के हलके में दखलअंदाजी करें : जागीर कौर
जिलाऑब्जर्वरविधायक जागीर कौर ने सीनियर अकाली नेताओं को अपील की कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें और नगर कौंसिल चुनावों के लिए डट जाएं। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर लोक निर्माण विभाग के विश्रामघर में पार्टी नेताओं की हुई बैठक में जागीर कौर ने कहा कि कोई भी नेता दूसरे विधानसभा क्षेत्र में उस क्षेत्र के इंचार्ज की सहमति के बिना दखलअंदाजी नहीं करेगा। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की यह सख्त हिदायत दी है।
उन्होंने कहा किसी स्तर पर पार्टी विरोधी कोई काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई नेता या वर्कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र इंचार्ज अपने विधानसभा क्षेत्र में नगर कौंसिल चुनावों के लिए टिकटों के बंटवारे और जीत के लिए जवाबदेह होगा। हर बूथ पर वोटों को पारदर्शी ढंग से डालने के लिए 11-11 सदस्यीय पुरुष महिला कमेटियां बनाई जाएंगी। इस मौके पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए थाना स्तर पर पार्टी विंग बनाया जाएगा। इसके लिए सभी हलका इंचार्ज पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की सूची दें। लंगाह ने वर्करों को हिदायतें की कि वे कोई भी एेसी बयानबाजी करें, जिससे गठबंधन की मर्यादा को ठेस पहुंचे। लंगाह ने दोनों पार्टियों के वर्करों को कहा कि वे गठबंधन की मर्यादा को कायम रखें। बैठक में पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों, पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, लखबीर सिंह लोधीनंगल, शुगरफैड पंजाब के चेयरमैन सुखबीर सिंह वाहला, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह गोरा, अमरीक सिंह, कश्मीर सिंह, गुरनाम सिंह, सरवण सिंह आदि मौजूद थे।
जिले के अकाली नेताओं के साथ बैठक करतीं जिला ऑब्जर्वर जागीर कौर।