- Hindi News
- National
- भू माफिया विरोधी सांझा मोर्चा के समर्थन में गुरदासपुर पहुंचे टीम इंसाफ के बैंस ब्रदर
भू-माफिया विरोधी सांझा मोर्चा के समर्थन में गुरदासपुर पहुंचे टीम इंसाफ के बैंस ब्रदर
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
मोहल्लागोपालनगर में गरीब लोगों के प्लाट मालिकों के प्लाटों पर भूमाफिया के कब्जे को रोकने और असली प्लाट मालिकों को निर्माण का हक दिलाने के लिए 10 पार्टियों के सांझा मोर्चे की हिमायत में टीम इंसाफ के नेता लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस अपने पूरी टीम इंसाफ के साथ मोर्चा कैंप में पहुंचे और मोर्चे की मांगों को समर्थन देने की घोषणा की।
टीम इंसाफ के जिला गुरदासपुर के नेता मोर्चे में मुख्य भूमिका निभा रहे एडवोकेट हरजोत सिंह अबलखैर भी उनके साथ थे। इस मौके पर सिमरजीत सिंह बैंस ने भरोसा दिलाया कि वह विधानसभा में मोर्चा और इन गरीब मालिकों के प्लाटों पर हलका विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली की ओर से की जा रही धक्केशाही के बारे में हर हाल में आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने पंजाब भर में जगह जगह हो रही धक्केशाही पर कहा कि यकीनन ही अंधेरगर्दी है। उन्होंने विधायक बब्बेहाली को दीवारों पर लिखा पढऩे की सलाह देते हुए अधिकारियों को तंग करने की हिदायत की। इस अवसर पर मोर्चा नेताओं के अलावा टीम इंसाफ के अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह प्रधान लुधियाना, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह रियाड़, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
भूमाफिया विरोधी सांझा मोर्चा के सदस्यों को संबोधित करते हुए टीम इंसाफ के सिमरजीत सिंह बैंस। भास्कर