जनरल कैटेगिरी वेलफेयर फैडरेशन की बैठक आज
गुरदासपुर |जनरल कैटागिरीवेलफेयर फेडरेशन की बैठक 13 फरवरी शनिवार को दोपहर दो बजे फिश पार्क गुरदासपुर में होगी। फैडरेशन के जिला प्रधान अरुण कुमार आंचल और महासचिव इंजीनियर प्रीतम सिंह भट्टी ने बताया कि बैठक में फेडरेशन की गतिविधियां और जनरल वर्ग के ज्वलंत मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।