एटीएम की दीवार तोड़ने की कोशिश
पहले दुकान मेंं की चोरी, दुकान के अंदर से ही एटीएम रूम की दीवार तोड़ रहे थे चोर
भास्करसंवाददाता | गुरदासपुर
जीटी रोड स्थित अशोक हार्डवेयर की दुकान में घुसकर चोर दस हजार की नकदी और सामान चुरा ले गए। यही नहीं चोरों ने इसी दुकान के अंदर से साथ सटे एटीएम की दीवार तोड़ने की भी कोशिश की।
दुकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो गल्ले में पड़े दस हजार रुपए और काफी सामान गायब था। यही नहीं साथ सटे यूनियन बैंक के एटीएम की दीवार तोड़ने की भी कोशिश की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
अशोक कुमार ने बताया कि दुकान का शटर सही सलामत था। चोर सीढ़ी लगाकर दुकान की छत्त पर पहुंचे और छत पर लगा गेट खोलकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान के गल्ले में पड़े दस हजार रुपए और सामान चुरा लिया। दुकान के साथ सटे यूनियन बैंक के एटीएम की दीवार तोड़ने की भी कोशिश की गई। ऐसा लगता है कि दिन निकलने के कारण चोर बैंक के एटीएम की आधी अधूरी टूटी दीवार छोड़कर फरार हो गए। अगर चोर एटीएम में दाखिल हो जाते तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
शॉप मालिक ने बताया कि चोर छत पर लगा गेट खोलकर अंदर आए थे।