- Hindi News
- National
- जवानों से अफसरों तक को 4 हजार रुपए पेंशन कम मिल रही है : कर्नल धर्म सिंह
जवानों से अफसरों तक को 4 हजार रुपए पेंशन कम मिल रही है : कर्नल धर्म सिंह
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
वनरैंकवन पेंशन की मांग को लेकर गुरु नानक पार्क में पूर्व सैनिकों ने शनिवार को 236वें दिन भी धरना दिया। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन के चेयरमैन कर्नल धर्म सिंह ने कहा कि सरकार अभी तक लंगड़ी ओआरओपी के पेंशन टेबल को ही ओआरओपी मान रही है। पूर्व सैनिक अभी भी असली ओआरओपी से कोसों दूर हैं।
उन्होंने कहा कि जवानों से लेकर अफसरों तक को हर महीने चार हजार कम पेंशन मिल रही है। दूसरी तरफ पूर्व सैनिकों के 1 जनवरी 2006 से एरियर भी नहीं दिए जा रहे। इसे लेकर केस तैयार किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी सूबेदार मेजर एसएस गौसल को सौंपी गई है। वह सभी तथ्य एकत्र कर कमेटी के सामने रखेंगे। फिर इसे अदालत में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व पूर्व सैनिकों की मुहिम को कमजोर करने में जुटे हुए हैं, जिनसे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को धारीवाल में महारैली की जा रही है, जिसमें हर वर्ग के लोग भाग लेंगे।
गुरु नानक पार्क में वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर धरना देते पूर्व सैनिक।