लोक अदालत में 49 केसों का निपटारा
गुरदासपुर| पंजाबकानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस एसएस सारों के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत लगाई गई। इसका नेतृत्व जिला एवं सेशन जज एसके गर्ग ने किया। न्यायिक अधिकारियों के कुल तीन बैंच गठित किए गए। लोक अदालत में कुल 216 केस रखे गए, जिनमें से 49 का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से कराया गया और 13,84,9628 की रकम के अवार्ड पास किए गए। जिला एवं सेशन जज ने बताया कि लोक अदालतों का उद्देश्य दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से झगड़ों का निपटारा करना है ताकि लोगों के समय और पैसे की बचत हो सके।