पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावक लामबंद

निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावक लामबंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

शहर के अभिभावक निजी स्कूलों के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इसे लेकर शनिवार को अभिभावकों ने गीता भवन मंदिर में बैठक कर निजी शिक्षण संस्थानों की लूट के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की है। इसे लेकर कानूनी माहिरों की राय से रणनीति तय की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए परिजन रमेश गुप्ता, सुनंदन शर्मा, अश्विनी कुमार और शिव सेना बाल ठाकरे के वरिष्ठ नेता हरविंदर सोनी ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधकों ने दाखिला फीस में बहुत ज्यादा वृद्धि कर दी है। कहा कि अगली मीटिंग में शहर के सभी निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को एकत्र कर हाईकोर्ट के आदेशों से अवगत करवाया जाएगा। निजी स्कूलों की लूट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज अमरदत्त के नेत्तृव में कमेटी का गठन कर रखा है, जिससे मंजूरी लिए बिना कोई भी निजी स्कूल एडमिशन फीस में वृद्धि नहीं कर सकता। इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

इस मौके पर एडवोकेट डीआर शर्मा, संजीव महाजन, एडवोकेट तिवारी, पार्षद विकास गुप्ता, बिंदिया, रोहित उप्पल, मुनीश कुमार, जसविंदर सिंह, हरचरण सिंह, रमन कुमार, राजेश कालिया आदि मौजूद थे।

गीता भवन मंदिर में बैठक करते अभिभावक। भास्कर

खबरें और भी हैं...