सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के नियम बताए
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
श्रीगुरुहरिकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल तेजिंदर कौर के सहयोग से स्कूल बस ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए सेमीनार लगाया।
इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज शाम लाल, एचसी संजीव कुमार, एचसी भगवान दास, एचसी अश्विनी कुमार, एचसी गुरमुख सिंह और पीएचजी सुभाष चंद्र विशेष तौर पर पहुंचे। एसआई शाम लाल ने स्कूल मेनेजमेंट कमेटी, स्कूल बसों के ड्राइवरों को सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी हिदायतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण और नियमों की अनदेखी से समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस की अहमियत, आयु सीमा, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को रोड साइन, रोड मार्किंग, ओवरटेकिंग, स्पीड लिमिट के नियमों बारे में बताया गया। प्रिंसिपल, डायरेक्टर कुलदीप सिंह ने सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर आशू, समीक्षा, कुलजीत, रितिका, रीटा आदि मौजूद थीं।
बस ड्राइवरों को नियमों की जानकारी देते एसआई शाम लाल।