मेडिकल के स्टूडेंट को किया सम्मानित
अर्शदीप मिस गोल्डन और विनायक मिस्टर गोल्डन बने
भास्कर संवाददाता. गुरदासपुर
गोल्डन सीनियरसेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 11वीं के स्टूडेंट्स ने 12वीं के स्टूडेंट्स को विदाई पार्टी दी। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन दीनानाथ महाजन पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी मोहित महाजन ने की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन का बहुमुखी विकास करना है। इसलिए स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। इस संस्था से शिक्षित हो चुके बच्चे अहम पदों पर नियुक्त होकर माता पिता और स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। एमडी ने आशा जताई कि वे इस सेशन में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने नाच-गीत और गेम्स में भी भाग लिया। इनमें म्युजिकल चेयर, गुब्बारे फुलाओ, टग वार, ब्लांइड फोल्ड शामिल हैं। इस दौरान अर्शदीप कौर को मिस गोल्डन, विनायक महाजन को मिस्टर गोल्डन, नीतिका को मिस ब्यूटीफुल ड्रेसअप, अर्शदीप गिल को ब्यूटीफुल ड्रेसअप, अरुण को मिस्टर कूल, सुखप्रीत कौर को मिस कूल, सिमरनजीत कौर को मिस चार्मिंग, अर्शदीप को मिस्टर स्टार ऑफ डे टाइटल दिया गया। मंच संचालन रेणू महाजन और पूर्णिमा ने किया। इस मौके पर कृष्णकांता महाजन, अनु महाजन, प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता आदि मौजूद थे।
गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की फेयरवेल पार्टी में प्रतियोगिता के विजेता स्टूडेंट्स प्रबंधकों के साथ।