पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की नवांशहर रैली राजनीति का रुख बदलेगी

बसपा की नवांशहर रैली राजनीति का रुख बदलेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

बहुजनसमाजपार्टी की राष्ट्रीय प्रधान राज्यसभा सदस्य मायावती 15 मार्च को पार्टी के संस्थापक कांशी राम के जन्मदिन पर पंजाब आएंगी। यह जानकारी पार्टी प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने शनिवार को राम सिंह दत्त हाल में आयोजित समारोह को संबोधित करते दी।

उन्होंने कहा कि 15 मार्च को नवांशहर में होने वाली रैली को कुमारी मायवती संबोधित करेंगी। इस रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी ने सभी 117 हलकों में पार्टी के पदाधिकारियों की रैली को लेकर ड्यूटियां लगा दी हैं। टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को रैली के बारे में बता रही हैं। उन्होंने दावा किया रैली पंजाब की राजनीति का रुख बदलकर रख देगी। बसपा ने पंजाब में पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार कार्यक्रम किए हैं। युवाओं का झुकाव भी पार्टी की तरफ देखने को मिल रहा है। करीमपुरी ने कहा कि रैली को लेकर बसपा समर्थकों में खासा उत्साह पाया जा रहा है। पंजाब के लोग सत्ताधारी सरकार की नीतियों से दुखी हैं और बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की दिल्ली की कारगुजारी को देखते हुए पंजाब के लोगों का इससे मोहभंग हो गया है। बसपा ने पिछले लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम किया है। इस मौके पर जालंधर जोन के इंचार्ज मास्टर रामलुभाया, जिला इंचार्ज रमन कुमार, मेजर सोमनाथ, थुड़ू राम, पलविंदर बिक्का, खजान सिंह, बुआ सिंह, सलमान मसीह, रौशन मोहम्मद आदि मौजूद थे।

अवतार सिंह करीमपुरी ने बताया 15 मार्च को मायावती पंजाब आएंगी।

खबरें और भी हैं...