पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल में लोग कहीं भी खड़े कर देते वाहन, मरीज झेलते परेशानी

सिविल में लोग कहीं भी खड़े कर देते वाहन, मरीज झेलते परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पतालमें इमरजेंसी और जनरल वार्ड के प्रवेश द्वार के बाहर इधर-उधर खड़े रहने वाले वाहन मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। अस्पताल की ओपीडी, वार्डों के रास्तों पर भी बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, अस्पताल प्रबंधन ने कुछ समय पहले इस समस्या से निपटने के लिए इमरजेंसी के पास प्रवेश द्वार को पक्के तौर पर बंद कर दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद फिर हालात बिगड़ गए हैं। अब अस्पताल परिसर में हर तरफ वाहन इधर-उधर खड़े रहते हैं।

अस्पताल में आने जाने वाले लोगों के वाहन के लिए बकायदा पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन वहां वाहनों की संख्या कम होती है और परिसर में ज्यादा। कुछ समय पहले तक इमरजेंसी के पास पार्किंग थी लेकिन यहां पर वाहन खड़े करने के लिए जगह कम होती थी। अब अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग जीटी रोड पर खुलने वाले गेट के पास की गई है, जहां पर वाहनों के लिए खासी जगह है। इसके बावजूद लोग वाहनों को पार्किंग में खड़े कर परिसर में ले जाते हैं। पार्किंग ठेकेदार भी इन्हें रोक पाने में असहाय नजर आता है।

इमरजेंसी के बाहर किसी की पक्की ड्यूटी नहीं

अस्पतालप्रबंधन ने इमरजेंसी के बाहर किसी भी कर्मचारी की पक्की ड्यूटी नहीं लगाई है कि वह यहां वाहन चालकों को अपने वाहन खड़ा करने से रोके। कभी-कभार इमरजेंसी का स्टाफ ही यह काम करता है, लेकिन उनके व्यस्त होने पर हालात वही हो जाते हैं। जिसका जहां मन करता है, वह वहीं वाहन खड़ा कर चलता बनता है। उधर, एसएमओ डा. विजय कुमार का कहना है कि अस्पताल जल्द ही शिफ्ट होने वाला है, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा। कई बार इधर-उधर वाहन खड़े करने वाले मना करने पर झगड़ने लगते हैं। समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कभी तो एंबुलेंस भी नहीं निकल पाती

इमरजेंसीके बाहर कई बार इतने वाहन खड़े होते हैं कि एंबुलेंस को वहां तक पहुंचने में ही काफी समय लग जाता है। किसी गंभीर को लेकर पहुंची एंबुलेंस के वाहनों में ही फंसे रहने से मरीज की जान तक पर बन आती है। देखने में आया है कि कई बार एंबुलेंस चालक खुद गाड़ी से उतरकर वाहनों को इधर-उधर कर रास्ता बनाते हैं और मरीज को इमरजेंसी तक पहुंचाया जाता है।

एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए बाइक हटाता मरीज के साथ आया परिजन।

खबरें और भी हैं...