शिक्षा प्रोवाइडर हकों के लिए करेंगे संघर्ष : मंझ
गुरदासपुर |शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह मंझ ने कहा कि 7 फरवरी की रैली के बाद सरकार ने एक महीने में पक्के करने का भरोसा दिलाया है, जिसका नोटीफिकेशन जल्द ही जारी किया जा रहा है। जिला प्रधान ने कहा कि अगर उन्हें जल्द रेगुलर नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वे 10 साल से सरकारी स्कूलों में नौकरी करते रहे हैं। सरकार के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन फिर भी कुछ नहीं किया जा रहा। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें पक्का किया जाए, ताकि उन्हें धरने रैलियां नहीं करनी पड़ें।