- Hindi News
- थाने में राजीनामा, घर आते ही बहू को दोबारा पीटा ससुराल वालों ने
थाने में राजीनामा, घर आते ही बहू को दोबारा पीटा ससुराल वालों ने
अवैधसंबंधों के शक मे ससुरालियों ने बहू की इतनी पिटाई कर दी कि उसे सिविल अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पीिड़त बहू ने अपने पति, सास, देवर, जेठ और ननद के खिलाफ थाना सदर गुरदासपुर में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति हीरा लाल कारपेंटर है तथा उस पर किसी से अवैध संबंधों का शक करता हैै। इसी बात को लेकर उसने उसे रविवार की सुबह 12 बजे बेहद पीटा।
इस पर उसने अपने मायके वालों को बुलवाया और उनके साथ जाकर थाना सदर में पति के खिलाफ शिकायत की पुलिस उसके ससुरालियों को बुलवाया और उन्हें समझा कर राजीनामा करवा दिया। जब शाम छह बजे वह अपने ससुराल गई तो उसके देवर जगीरा, ननद गोलू, सास गोगा और जेठ पवन कुमार ने उसे देखते ही फिर पीटना शुरू कर दिया और कहा कि यदि पहले की तरह थाने में शिकायत करनी है तो कर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। पिटाई से उसकी हालत गंभीर हो गई तब उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसने उपचार के बाद होश में आने पर बताया कि उसकी शादी हीरा लाल के साथ 2008 में हुई थी। उसके दो बच्चे हंै दोनों लड़के हैं एक राधव 6 साल का और राघव 4 साल का है। उसका पति हीरा लाल चार महीने से उस पर शक करता है और उसे छोड़ कर अपनी मां के साथ दूसरे घर में रह रहा है।
एसएचओ सदर त्रिलोक सिंह ने बताया कि शिकायत उनके पास पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है इस मामले में जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार
तिबड़ीकैंट| पुरानाशालापुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाने में शिकायत की थी कि 19-20 सितंबर शुक्रवार की रात में उसी के गांव का एक युवक दीपक पुत्र महिंदर पाल जबरन उसके घर घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस विभाग की महिला क्राईम विंग दीनानगर की इंचार्ज मनजीत कौर को जांच सौंपी गई थी। उसकी रिपोर्ट मिलने पर आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ धारा 354 के तहत पर्चा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।