पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमयू से उतरते समय बुजुर्ग महिला गिरी, जख्मी

डीएमयू से उतरते समय बुजुर्ग महिला गिरी, जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन धारीवाल से रेल गाड़ी से अचानक गिरने से एक बुर्जुग महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार डीएमयू नंबर 74673 जो अमृतसर से पठानकोट जा रही थी जैसे ही गाड़ी धारीवाल रेलवे स्टेशन पर रुक कर चलने लगी तो एक बुजुर्ग महिला उतरते समय अचानक नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस के मुलाजिमों ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल गुरदासपुर इलाज के लिए भेजा। रेलवे पुलिस के मुलाजिमों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान तोशी वासी गांव मानेपुल तलवंडी के रूप मे हुई है।