पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में एडीसी दफ्तर पर दिया धरना

मनरेगा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में एडीसी दफ्तर पर दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाकांट्रेक्टकर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में एडीसी विकास के दफ्तर पर धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के नाम मांगपत्र एडीसी को सौंपा।

मुलाजिम नेता सज्जन सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी पिछले करीब 6 साल से नाममात्र वेतन पर काम कर रहे है। सरकार के अधिकारियों और नेताओं से कई बैठकें करने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से रेगुलर पे स्केल, सीपीएफ, ईएसआई, सीनियॉरिटी लिस्ट आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा मांगे पूरी होने पर 23 और 24 सितंबर को प्रदेश स्तर पर मोहाली के विकास भवन पर धरने दिए जाएंगे।

एडीसी दफ्तर के बाहर धरने के दौरान नारेबाजी करते मनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन के सदस्य।