पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब के साथ एक महिला और युवक गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक महिला और युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुरदासपुर/काहनूवान

एक्साइजविभागने मंगलवार शाम दोरांगला बाईपास पर लगाए नाके पर एक युवक को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुहल्ला इस्लामाबाद वासी नविंदर जलोत्रा पुत्र बलवान सिंह बताई गई है। एक्साइज इंस्पेक्टर सुरिंदर काहलों ने बताया कि नाके पर दोरांगला की तरफ से रही कार पीबी06एल-1725 को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो कार से चार पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। ईटीओ अमरजीत सिंह मल्ली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे एक लाख रुपए जुर्माना किया गया है।

उधर, थाना भैणी मियां खां पुलिस ने शराब की 20 बोतल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी तरसेम मसीह ने बताया कि एएसआई त्रिलोचन सिंह को सूचना मिली थी कि गांव फत्तु बरकतां में कश्मीर कौर प|ी जगतार सिंह देशी शराब बेचने का धंधा करती है। उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ उसके घर पर रेड की तो कश्मीर कौर के घर से 20 बोतल देसी शराब बरामद हुई। एसएचओ तरसेम मसीह ने बताया कि महिला के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।