- Hindi News
- तेज रफ्तार बस ने जाम में कार और बाइक को मारी टक्कर
तेज रफ्तार बस ने जाम में कार और बाइक को मारी टक्कर
बुधवारकरीब11 बजे गुरदासपुर-पठानकोट रोड पर मिल्क प्लांट के पास प्राइवेट कंपनी की एक बस ने ट्रैफिक जाम में खड़ी कार और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर जख्मी हो गई।
गुरजीत सिंह सिंह पुत्र नागिंदर सिंह निवासी गांव गोहत पोखर ने बताया कि मिल्क प्लांट के पास ट्रैफिक जाम लगा था। वहां वह मोटरसाइकिल पर अपनी ताई रविंदर कौर के साथ ट्रैफिक खुलने का इंतजार कर रहा था। इसके पीछे विशाल कुमार पुत्र ब्रिज मोहन वासी पंछी कालोनी गुरदासपुर भी जाम की वजह से कार पीबी35के-6786 में बैठा ट्रैफिक खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बस 02एके-9907 ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार आगे मोटरसाइकिल से टकराई, जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला रविंदर कौर गिर कर गंभीर जख्मी हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बस को अपने कब्जे में कर बस चालक नरिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया। उधर, बस के ड्राइवर नरिंदर सिंह ने बताया कि हादसे का कारण उसकी बस के ब्रेक लगना था। जख्मी महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया जबकि क्षतिग्रस्त कार और बस को सिटी थाना पहुंचा दिया गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करती हुई।