स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स बताए
गुरदासपुर | किड्सइंटरनेशनल स्कूल में सेफ इंडिया के तहत बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेमिनार लगाया, जिसकी अध्यक्षता डीएसपी हेडक्वार्टर पीएस अटवाल ने की।
इस मौके पर अटवाल ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने, नशे से दूर रहने आदि के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज शाम लाल, ट्रैफिक एजुकेशन सैल के इंचार्ज राजेश कुमार, संजीव कुमार और गुरमुख सिंह भी बच्चों और स्कूल के वाहनों के चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल बलविंदर कौर ने सेमिनार के लिए ट्रैफिक पुलिस का धन्यवाद किया और बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन करने का प्रण दिलवाया।
स्कूल में बस चालकों को ट्रैफिक नियम बताते ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी।