पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 को रेल रोको प्रदर्शन की धमकी

24 को रेल रोको प्रदर्शन की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेनाहिंदोस्तानकी बैठक जिला प्रधान रोहित महाजन की अध्यक्षता में ढढवां रोड पर हुई, जिसमें यूथ विंग के प्रदेश प्रधान हनी महाजन और प्रदेश प्रवक्ता रोहित मैंगी विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने मलेरकोटला में हुई गऊ हत्याओं के विरोध में राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता और हिंदू धार्मिक संगठनों द्वारा 24 सितंबर पंजाब भर में रेल रोक कर प्रदर्शन करने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि धारीवाल में 24 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें अन्य हिंदू संगठनों ने भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द ही गऊ हत्यारों को गिरफ्तार किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। हनी महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार को गऊ हत्या के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की कोशिश करे। इस मौके पर जिला प्रभारी मिट्ठू महाजन, उपप्रधान जतिंदर जज, श्री ब्राह्मण सबा के जिला प्रधान भारत भूषण शर्मा, रोहित वर्मा, हैप्पी शर्मा, राकेश खोसला, विनय बब्बू, गोल्डी, सन्नी कोहली, अमित मौजूद थे।

बैठक करते हुए शिव सैनिक हिंदू धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी