40 बच्चों को कापियां और पेन बांटे
गुरदासपुर | इंटरनेशनलह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ब्यूरो की वूमेन सैल की इंचार्ज दिप्ती सिंह ने अपने सभी सदस्यों के साथ सरकारी प्राइमरी स्कूल रोड़ी के 40 जरूरतमंद बच्चों को कापियां पेन बांटे। इस मौके पर उपप्रधान पिंकी वर्मा, महासचिव नीरा महाजन, सचिव सविता दत्ता, कुलदीप कौर, राज कुमारी, मोहिनी सैनी, रीना महाजन और आरआर सिंह मौजूद थे। इस दौरान स्कूल के स्टाफ मेंबर पूनम शर्मा ने ब्यूरो को स्कूल की परेशानियों के बारे में बताया।