- Hindi News
- शिक्षा प्रोवाइडर टीचरों ने फूंका सरकार का पुतला
शिक्षा प्रोवाइडर टीचरों ने फूंका सरकार का पुतला
शिक्षाप्रोवाइडर टीचरों ने रविवार को नेहरू पार्क में रोष रैली की। टीचर नेताओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को देश भगत यादगार हाल में शांतिमय ढंग से रैली कर रहे शिक्षा प्रोवाइडर टीचरों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश सरकार ने शांतिमय ढंग से रोष रैली कर रहे टीचर्स के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यही नहीं सैकड़ों महिला टीचर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार किए गए टीचरों को बिना किसी शर्त तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा शिक्षा प्रोवाइडर पिछले 10 साल से सरकारी स्कूलों में सात हजार रुपए के वेतन पर काम कर रहे हैं, जिन्हें तुरंत रेगुलर किया जाए। अगर गिरफ्तार किए गए टीचर्स को बिना शर्त रिहा किया गया तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। इसके बाद टीचरों ने डाकखाना चौक में प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान प्रधान अमनदीप सिंह, दलबीर सिंह, गुरमीत सिंह, नरिंदर सिंह, गर्वनमेंट टीचर्स यूनियन के दिलदार भंडाल, जागीर सिंह, सुभाष कुमार, ईटीटी यूनियन के अश्विनी फैजुपुर, दीपक शर्मा, अतुल महाजन, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत कौर, रजवंत कौर, बलजीत कौर, परमजीत कौर आदि मौजूद थे।
ठंडभी कम नहीं कर पाई गुस्सा
शिक्षाप्रोवाइडर टीचर कंपकंपाती ठंड के दौरान नेहरू पार्क में धरने पर बैठे रहे। इनमें महिला टीचर्स की संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन ठंड भी उनके रोष को शांत नहीं कर पाई। इसके बाद जब टीचर डाकखाना चौक पहुंचे तो वहां भी उनका उत्साह देखने वाला था। अपनी साथी टीचरों की रिहाई की मांग को लेकर शुरू किए उनके संघर्ष पर ठंड का थोड़ा सा भी असर दिखाई नहीं दिया।
डाकखाना चौक में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते शिक्षा प्रोवाइडर टीचर।