गुरदासपुर | मार्किटकमेटी के चेयरमैन अशोक महाजन सोमवार को पद संभालेंगे। कमेटी के सचिव विजय कुमार ने बताया कि सुखमणि साहिब के पाठ के बाद पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली मुख्यातिथि और डीसी डा. अभिनव त्रिखा विशेषातिथि होंगे।