- Hindi News
- कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ सिधवां जमीता में सेमिनार
कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ सिधवां जमीता में सेमिनार
कन्याभ्रूणहत्याके खिलाफ जागरुकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के जिला कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल के निर्देश पर रविवार को गांव सिधवां जमीता में सेमिनार कराया गया। लोगो को अवेयर किया गया कि कन्या भ्रूणहत्या एक अपराध है। जिसे रोका जाना अत्यंत जरूरी है। इस मौके पर बच्चों ने भ्रूणहत्या पर लेख और कविताएं पेश कीं। गांव की सरपंच शीला देवी ने भी लोगों को कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ अभियान में सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और सभी भ्रूणहत्या के खिलाफ एकजुट हो जाएं।
इस मौके पर बलविंदर मसीह, फादर थोमस, नेहरू युवा केंद्र की ओर से अनिल कुमार, आशु, सोनू वालिया, किशन राम और रवि सरंगल मौजूद थे।
कन्या भ्रूणहत्या को विरोध में गांव सिधवां जमीता में नाटक पेश करते कलाकार।