पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किड्स कार्निवाल में स्टूडेंट्स ने मचाई धूम, लगाए ठुमके

किड्स कार्निवाल में स्टूडेंट्स ने मचाई धूम, लगाए ठुमके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जियालालमित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देना है। कार्निवाल का उद्धाटन स्कूल के चेयरमैन बाल कृष्ण मित्तल ने ज्योति जला कर किया।

स्कूल के स्टूडेंट्स ने सरस्वती गायन से इसकी शुरुआत की। इसमें मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले और खेलों का प्रबंध किया गया। जिसका सभी से काफी आनंद उठाया। इस मौके पर गायन और लोकनाच की इंटरस्कूल प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों को छात्रों ने भाग लिया। इनके विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्निवाल का समापन सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने किया। उनके स्वागत में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बब्बेहाली ने कहा कि छात्रों का कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने स्कूल की उन्नति के लिए तीन लाख रुपए भी दिए। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह की संस्थाओं को सहयोग देते रहेंगे। प्रिंसिपल राजीव भारती ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। चेयरमैन मित्तल ने मुख्य मेहमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आने से कार्यक्रम को चार चांद लग गए। कार्निवाल के अंत में लक्की ड्रा भी निकाले गए। इस मौके पर श्रीमति धनदेवी डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल रमिंदर बावा, आशा मित्तल, राजन मित्तल, अमन मित्तल, विपन महाजन, यशपाल महाजन, सुधीर महाजन आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में लक्की ड्रा िनकालते सीपीएस गुरबचन िसंह बब्बेहाली और अन्य।

जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में किड्स कािर्नवाल में बच्चों ने जहां डांस किया तो गीत भी सुनाए।