पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना डीसी का घेराव करेगी 17 को

शिवसेना डीसी का घेराव करेगी 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर |शिवसेना हिंदोस्तानकी बैठक गांव तिब्बड़ के राम मंदिर में रविवार को तिब्बड़ के प्रधान नरेश कपिल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पंजाब यूथ महासचिव रोहित महाजन, प्रवक्ता रोहित मैंगी, जिला प्रधान जतिंदर शर्मा और जिला उपप्रधान प्रदीप शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में 17 दिसंबर को डीसी के घेराव के संबंध में विचार चर्चा की गई।

प्रधान नरेश कपिल ने कहा कि उनकी अगुवाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिवसैनिक घेराव में शामिल होंगे। इस मौके पर नई नियुक्तियां भी की गईं। जिसमें तरुण कपिल को कैशियर और रोहित कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर 0 युवाओं को भी शिवसेना हिंदोस्तान में शामिल होने की अपील की गई और पार्टी की गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विपन कुमार, विजय कुमार, संजीव कुमार, आतिश, जुगल कपिल, विशाल, हरीश, पवन कुमार, सिटी प्रधान हैप्पी कालिया, ब्लाक प्रधान अक्षय महाजन आदि मौजूद थे।