- Hindi News
- हिंदुओं को इंसाफ दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन
हिंदुओं को इंसाफ दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन
गुरदासपुर। प्रदेशके आतंकवाद पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के उद्देश्य से शिअद-भाजपा तालमेल कमेटी के सदस्य संजीव मल्हण ने सांसद डा. धर्मवीर गांधी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि आतंकवाद के दौर में पंजाब में हिंदुओं का बहुत नुकसान हुआ था। करीब 40 हजार हिंदुओं ने जान गंवाई और काफी संख्या में जख्मी हुए। उनकी जायदादों पर कब्जे कर लिए गए। इतने नुकसान के बावजूद उन्हें आज तक कोई इंसाफ नहीं मिला है। सरकार ने 84 दंगों के पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा कर दी है, लेकिन इनके लिए कुछ नहीं किया गया। हिंदुओं को इंसाफ दिलाने की मांग संसद में उठनी चाहिए। बतौर सांसद अगर आप उनकी आवाज संसद में उठाते हैं तो अच्छे परिणाम सामने सकते हैं।