जरूरतमंद महिलाओं को कंबल, राशन बांटा
गुरदासपुर| चिन्मयमिशन के तत्वाधान में आयोजित 80वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन राम सिंह मेमोरियल हाल में हुआ। इस मौके पर 76 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। समारोह में आशा मित्तल और बाल कृष्ण मित्तल मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। टेगोर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के एमडी रविंदर शर्मा विशेष मेहमान रहे। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों और मिशन के अधिकारी वर्ग ने दीप प्रज्जवलित से किया। प्रधान हीरा अरोड़ा ने सभी का अभिनंदन किया और मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिशन के पूर्व स्वामी तपोवन महाराज की जयंति के बारे प्रकाश डाला। केके शर्मा के साक्षात्कार-विवरण के बाद शर्मा ने मिशन के कार्यों प्रशंसा की। आशा मित्तल के भजन के बाद बाल कृष्ण मित्तल ने नर सेवा नारायण सेवा बताते हुए प्रस्तुत प्रकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिलाओं को कंबल भी बांटे गए।