- Hindi News
- 17 हजार से ज्यादा खाली पड़े पद जल्द भरे पावरकॉम: नानोवालिया
17 हजार से ज्यादा खाली पड़े पद जल्द भरे पावरकॉम: नानोवालिया
पावरकॉममें 17 हजार 686 खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। इससे प्रदेश में बिजली समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलेगी। यह बात डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के प्रदेश नेता इंजीनियर जोगिंदर सिंह नानोवालिया ने कही। उन्होंने कहा कि सूचना अधिकार के तहत ली गई जानकारी से पता चला है कि पारवकाॅम के पास साढ़े 17 हजार से ज्याद पद खाली पड़े हैं, जिन्हें अभी तक भरा नहीं गया। प्रदेश सरकार के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावे खोखले साबित होते जा रहे हैं क्योंकि पावरकॉम की बिजली आवंटन प्रणाली और संचार का माध्यम कई साल पुराना हो चुका है। इसके अलावा पावरकॉम में हजारों पद खाली पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की बिजली शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए पावरकॉम के पास आवश्यक तकनीकी मुलाजिम तक नहीं हैं। वर्तमान में विभाग में सहायक इंजीनियरों को 400, अतिरिक्त सहायक इंजीनियरों को 90, जेई के 1250, लाइनमैनों के 3800, एसएसए के 360 और सहायक लाइनमैनों के 8500 पद खाली पड़े हैं। आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार पावरकॉम की ड्राइंग ब्रांचों में 155 पद खाली है। पिछले लंबे समय से प्रबंधकों ने इन पदों को भरने का प्रयास नहीं किया है। यही नहीं पावरकॉम में हलका सपरिंटेंडेंट के 16, मंडल निगरान के 23, हलका सहायक के 62, एआरए की 50, यूडीसी की 735, अकाउंटस उच्च श्रेणी कलर्क के 865 और एलडीसी के 1380 पद खाली हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पावरकॉम के दावों की उस समय हवा निकल जाती है, जब खराब आवंटन ट्रांसफार्मरों को 30 साल पुराने घिसे पिटे ढंग से बदला जाता है।
इसके अलावा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्म कई-कई दिन तक बदले ही नहीं जाते। तेज तूफान की स्थिति में ग्रामीण इलाकों में कई दिन तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाती। दफ्तरों में आवश्यक मशीनरी, टूल्ज और चौपहिया वाहन होने के कारण मुलाजिम किसानों के ट्रेक्टर-ट्रालियों पर निर्भर हैं।
जोगिंदर सिंह नानोवालिया
पूरे प्रदेश में बिजली समस्याओं से जूझ रहे हैं उपभोक्ता