पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिन्मय मिशन ने 76 महिलाओं को बांटा राशन

चिन्मय मिशन ने 76 महिलाओं को बांटा राशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिन्मयमिशन कीस्थानीय ईकाई की ओर से रविवार को राम सिंह दत्त हाल में विधवा महिला मासिक राशन-वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 76 महिलाओं को राशन वितरित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति जनक राज कंवल ने की। रोटरी क्लब के प्रधान विपिन महाजन मुख्य मेहमान, जबकि रिटायर बैंककर्मी अजय मदान विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। विधिवत समारोह से पहले कुमारी सुभावना, राकेश और राहुल ने बजन, जबकि सुभाष दीवाना ने कविता पेश की। इसके बाद मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित किया। प्रधान हीरा अरोड़ा ने मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया। मदान और महाजन ने मिशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिलाया। कंवल ने भी नर सेवा को नारायण सेवा की संज्ञा देते हुए मिशन के काम की खासी प्रशंसा की। इस मौके पर अजय मदान ने 13 हजार, विपन महाजन ने 10 हजार, जबकि कंवल ने 21 हजार रुपए का सहयोग दिया। राशन प्रबंधन का दायित्व राम कृष्ण शर्मा, गौरव कोहली, डॉ. नवदीप गंडोत्रा, इंद्रजीत बाजवा, चमन लाल महाजन और डॉ. नवदीप गणडोत्रा ने निभाया।

महिलाओं को राशन बांटते चिन्मय मिशन के पदाधिकारी।