पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवारिक सदस्यों काे बंधक बना, गहने लूटे

परिवारिक सदस्यों काे बंधक बना, गहने लूटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकाहलवां में तीनलुटेरों ने घर में घुसकर हजारों रुपए के सोने के गहने लूट लिए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया था। सुखराज कौर ने बताया कि उसका पति अवतार सिंह दुबई में रहता है। वह अपने बेटे गुरपाल सिंह उसकी प|ी हरजीत कौर दो छोटे बच्चों सहित घर में रहती है। बीती रात तीन लुटेरे किसी तरह घर में घुस आए। उन्होंने परिवार को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकियां देने लगे। आरोपियों ने घर में रखे सोने के गहने निकाल लिए। फरार होते समय लुटेरों ने घर में कोई नशीला पदार्थ छिड़क दिया। इससे वह सभी बेसुध हो गए। घटना के बारे में कादियां थाने को सूचित कर दिया है।

पुलिसने भगौड़ा पकड़ा

गुरदासपुर|पीओस्टाफ ने ट्रेन, बसों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह के भगौड़े सदस्य को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि राजेश कुमार निवासी फगवाड़ा (वर्तमान निवासी नगरोटा जिला कांगड़ा) अपने साथियों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को अपनी बातों में फंसा लेता था। इसके बाद वह चाय या फिर पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर पिला देता था। बेहोश होते ही वह सामान लूट कर फरार हो जाते। गिरोह ने ज्यादातर वारदातों को जालंधर, लुधियाना, कुरुक्षेत्र, करनाल, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि में अंजाम दिया था।