पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटी से िगरे मैट्रिक स्टूडेंट को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला

स्कूटी से िगरे मैट्रिक स्टूडेंट को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्यूशनसेलौट रहे मैट्रिक के स्टूडेंट सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन गगनदीप हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसा दोरांगला रोड पर बथवाला मोड़ के पास बुधवार शाम करीब पौने सात बजे हुआ। गांव सेखां के रिटायर्ड फौजी प्रितपाल सिंह का 15 वर्षीय बेटा सुखमनदीप सिंह और 14 साल की बेटी गगनदीप आर्मी स्कूल तिब्बड़ी कैंट में दसवीं क्लास में पढ़ते थे।

सुखमनदीप और गगनदीप गांव बथवाला में ट्यूशन पढ़कर स्कूटरी पर घर लौट रहे थे कि बथवाला मोड़ पर स्कूटरी स्लिप हो गई, दोनों भाई बहन सड़क पर गिर गए। सुखमनदीप सड़क की तरफ गिरा जबकि गगनदीप सड़क के किनारे गिर गई। इसी बीच पीछे से रही ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया सुखमनदीप के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का ड्राइवर घटनास्थल से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया।

एसएसआई सर्बजीत सिंह के मुताबिक पुिलस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

आज होगा पोस्टमार्टम

हादसेमें सुखमनदीप की मौत की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर सुखमनदीप की लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दी। उसका वीरवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसएचओ त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस तफ्तीश कर रही है और ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

सिविल अस्पताल में रोते हुए सुखमनदीप दोस्त।