डीसी ने की सुविधा सेंटर की जांच
गुरदासपुर | डीसीडा. अभिनव त्रिखा ने बुधवार को सुविधा सेंटर में सरकारी सेवाओं का जायजा लिया तथा उनमें और सुधार करने की बात कही। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत करते हुए कहा कि वे किसी बाहरी व्यक्ति को दफ्तर के समय सुविधा केंद्र ने दाखिल होने दे। सरकारी सेवाएं खिड़की के रास्ते मुहैया करवाई जाए और निर्धारित फीस ही वसूल की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का फर्ज है कि वह काम करवाने आए लोगों से अच्छा व्यवहार करे और ईमानदारी से डयूटी करे। डीसी ने सुविधा केंद्र से पहुंचे लोगों से सेवाओं संबंधी जानकारी ली और उनकी मुश्किलें सुनी।