पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा तस्करी केस में सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत

नशा तस्करी केस में सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयजेलगुरदासपुर में एक कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह (75) पुत्र लाभ सिंह वासी सौनचक्क जिला कठुआ जेएंडके के खिलाफ 2013 में पुलिस थाना सदर पठानकोट में नशीले पदार्थों की तस्करी का केस दर्ज हुआ था। उसके कब्जे से पुलिस ने साढ़े चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में उसे अदालत ने 10 साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी। तब से वह सजा भुगत रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था। जिसके चलते उसे जेल के अस्पताल से दवाएं भी दी जा रही थी।

जेल सुपरिटेंडेंट सुरिंदर सिंह सैनी ने बताया कि उक्त कैदी शूगर का मरीजा था। बुधवार दोपहर अचानक जेल में उसकी हालत बिगड़ गई। जेल के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।